वॉशिंगटन/न्यूयॉर्क: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव को लेकर प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच गुस्से और तनाव का स्तर बेहद खतरनाक था, लेकिन हालिया घटनाक्रम को अमेरिका एक “बड़ी कूटनीतिक सफलता” के रूप में देखता है।
ट्रंप बोले- जो हुआ, वो बड़ी सफलता है
16 मई को एयरफोर्स वन विमान में मीडिया से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा, “हम जो कुछ भी हुआ, उससे संतुष्ट हैं। हमें उम्मीद है कि यह शांति बनी रहेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच जो हुआ, वह बहुत बड़ी सफलता है। अगर आपने उस समय दोनों पक्षों में नाराजगी और तनाव का स्तर देखा होता, तो आप समझ जाते कि यह स्थिति कितनी गंभीर थी।”
लगातार दे रहे हैं बयान
यह सातवीं बार है जब ट्रंप ने 10 मई के बाद भारत-पाक संबंधों पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी की है। अपनी चार देशों की खाड़ी यात्रा (सऊदी अरब, कतर, यूएई) के दौरान उन्होंने दोहा के अल उदीद एयरबेस पर अमेरिकी सैनिकों को संबोधित करते हुए दावा किया था कि उन्होंने दोनों देशों के बीच तनाव कम कराने में अहम भूमिका निभाई।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जवाब था भारत की तरफ से
भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 7 मई को पाकिस्तान के आतंकी ढांचों पर सटीक हमले किए। यह कार्रवाई चार दिनों तक चली। इसके बाद 10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम (सीजफायर) की घोषणा की गई।
भारत का स्पष्ट संदेश: यह द्विपक्षीय मुद्दा है
भारतीय सरकार के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों के बीच आपसी सहमति से सभी प्रकार की सैन्य गतिविधियों को तत्काल रोकने का फैसला हुआ। भारत यह साफ कर चुका है कि इस पूरे घटनाक्रम में किसी तीसरे देश की मध्यस्थता शामिल नहीं थी। भारत लंबे समय से कश्मीर और संबंधित मुद्दों को द्विपक्षीय मसला मानता रहा है, जिसमें बाहरी हस्तक्षेप की कोई आवश्यकता नहीं है।
CHANNEL009 Connects India
