Breaking News

ट्रेड वार: राजस्थान के निर्यातक अपना रहे ‘रुककर देखो’ की नीति, चुनौतियों के बीच दिख रही नई उम्मीदें

चीन, यूरोपीय यूनियन और अमेरिका के बीच चल रही ट्रेड वार के कारण राजस्थान के निर्यातक असमंजस में हैं। हर कुछ घंटों में आ रही टैरिफ बढ़ने की खबरों ने उन्हें चिंता में डाल दिया है। कई निर्यातक अमेरिका से मिले ओपन ऑर्डर्स को लेकर भी उलझन में हैं।

हस्तशिल्प मेले को लेकर उत्साह कम

ग्रेटर नोएडा में अगले हफ्ते शुरू हो रहे हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (EPCH) के मेले को लेकर भी निर्यातकों का उत्साह कम है। राजस्थान के लगभग 850 निर्यातकों ने इस मेले के लिए स्टॉल बुक करवाए हैं, लेकिन वे इसकी सफलता को लेकर आशंकित हैं।

खरीदारों की सलाह: थोड़ा इंतजार करें

फिलहाल भारत के निर्यातक चीन और वियतनाम के मुकाबले फायदे की स्थिति में हैं। लेकिन यह स्थिति कितने दिन चलेगी, इसको लेकर कोई भरोसा नहीं है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के फैसलों का वहां विरोध भी हो रहा है। इसी कारण सभी खरीदार अपने सप्लायरों को थोड़ी देर इंतजार करने की सलाह दे रहे हैं।

  • नवनीत झालानी, को-ऑर्डिनेटर, राजस्थान हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्ट्स ज्वाइंट फोरम

भारत बन सकता है चीन का विकल्प

अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ युद्ध बढ़ने से वैश्विक बाजार में तनाव बढ़ गया है। हालांकि इस चुनौती में भी राजस्थान के निर्यातकों के लिए नए मौके बन सकते हैं। अगर टैरिफ वार लंबा चला तो भारत, अमेरिका के लिए चीन का बेहतर विकल्प बन सकता है।

  • सुरेश अग्रवाल, अध्यक्ष, फोर्टी

ग्लोबल मार्केट में कारोबार ठप

अमेरिका में आयातकों ने खरीदारी लगभग बंद कर दी है। पहले से चल रहे ऑर्डर भी कैंसिल हो रहे हैं। नए टैरिफ लागू होने के कारण वहां आयात और भी मुश्किल हो जाएगा। इसका सीधा असर भारत के निर्यातकों पर पड़ा है और फिलहाल उनका कारोबार लगभग बंद हो गया है।

  • अशोक महेश्वरी, कन्वीनर, जस

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?