Breaking News

ट्रेन रद्द: उदयपुर से चलने वाली 2 ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले चेक करें लिस्ट

उदयपुर से जयपुर के बीच चलने वाली दो ट्रेनों को रेलवे ने आंशिक रूप से रद्द कर दिया है। बोबास-आसलपुर जोबनेर-हिरनोदा रेलखंड में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का काम होने के कारण नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है।

उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि:

  • गाड़ी संख्या 12991, उदयपुर-जयपुर ट्रेन 10 नवंबर को उदयपुर से रवाना होगी, लेकिन यह सिर्फ अजमेर तक ही चलेगी।
  • इसी तरह गाड़ी संख्या 12992, जयपुर-उदयपुर ट्रेन 10 नवंबर को जयपुर से नहीं, बल्कि अजमेर से शुरू होगी। इसका संचालन जयपुर-अजमेर के बीच रद्द रहेगा।
  • गाड़ी संख्या 20979, उदयपुर-जयपुर ट्रेन भी 10 नवंबर को सिर्फ अजमेर तक चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 20980, जयपुर-उदयपुर ट्रेन भी 10 नवंबर को अजमेर से शुरू होगी और जयपुर-अजमेर के बीच रद्द रहेगी।

यात्रा से पहले इस बदलाव की जानकारी जरूर चेक कर लें।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?