Related Articles
राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में बुधवार शाम को एक फोन कॉल के जरिए मिली। कॉल आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और तुरंत जांच शुरू कर दी गई।
पुलिस ने फोन नंबर की लोकेशन ट्रेस की, जो जयपुर सेंट्रल जेल की निकली। इसके बाद पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे और जेल विभाग को सूचना देकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
इससे पहले सीएम भजनलाल शर्मा को भी मिली थी धमकी
इससे पहले, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। यह धमकी दौसा जेल से आई थी। 21 फरवरी की रात 12:30 से 1:00 बजे के बीच जेल में बंद एक कैदी ने जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर धमकी दी थी। जब पुलिस ने कॉल ट्रेस किया, तो उसकी लोकेशन दौसा जेल में मिली।
CHANNEL009 Connects India
