Breaking News

दलीप ट्रॉफी 2025-26: शुभमन गिल बने नॉर्थ जोन के कप्तान, ध्रुव जुरेल को मिली सेंट्रल जोन की कमान

भारतीय घरेलू क्रिकेट का नया सीजन 2025-26 जल्द शुरू होने वाला है। इसकी शुरुआत देश के सबसे बड़े रेड-बॉल टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी से होगी। इस बार सभी छह टीमों के स्क्वाड का ऐलान हो चुका है।

इंग्लैंड दौरे से लौटे भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को नॉर्थ जोन की कप्तानी सौंपी गई है। गिल ने हाल ही में इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज में 754 रन बनाए और टीम इंडिया को 2-2 की बराबरी दिलाई।

नॉर्थ जोन की टीम में गिल के अलावा अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और अंशुल कंबोज भी शामिल हैं। ये तीनों खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे का हिस्सा थे। वहीं, ध्रुव जुरेल को सेंट्रल जोन का कप्तान बनाया गया है। इस टीम में कुलदीप यादव भी मौजूद हैं, हालांकि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। जुरेल को भी सिर्फ एक टेस्ट खेलने का अवसर मिला था।

बीसीसीआई ने सभी बड़े खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में शामिल किया है, जबकि उम्मीद थी कि एशिया कप को ध्यान में रखते हुए उन्हें आराम दिया जा सकता है।

नॉर्थ जोन का पहला मैच 28 अगस्त को ईस्ट जोन से होगा, जिसकी कप्तानी ईशान किशन कर रहे हैं। यह पहली बार है जब गिल नॉर्थ जोन टीम की अगुवाई करेंगे। इससे पहले उन्होंने इंडिया A की कप्तानी की थी, लेकिन उस मैच में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

About Hussain

Check Also

एक्सक्लूसिव: खिलाड़ियों के लिए तय फंड अफसरों के पूल, क्लब और कॉलोनियों में खर्च किए गए।

खिलाड़ियों के लिए तय फंड का गलत इस्तेमाल! एक्सक्लूसिव रिपोर्ट: अफसरों के पूल, क्लब और …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?