Breaking News
Construction-Building

दिल्ली के पहाड़गंज में निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के दबे होने की आशंका

दिल्ली के नबी करीम इलाके में शनिवार शाम एक निर्माणाधीन इमारत के अचानक गिर जाने से हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं और तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। दिल्ली पुलिस के अनुसार जिस इमारत का निर्माण चल रहा था, वह बिना चेतावनी के भरभराकर गिर पड़ी। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं।

हादसे में जिन दो लोगों की मौत हुई है, उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इमारत गिरने की वजह क्या रही। पुलिस और प्रशासन इस पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। एहतियात के तौर पर आस-पास के भवनों को भी खाली कराया गया है।

गौरतलब है कि शनिवार शाम दिल्ली में अचानक मौसम ने करवट ली। तेज धूप और भीषण गर्मी के बाद आई तेज़ आंधी और बारिश के कारण कई इलाकों में पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आईं, जिससे यातायात व्यवस्था पर असर पड़ा।


शाहबाद डेरी में दीवार गिरने से चार घायल

इसी दिन दिल्ली के शाहबाद डेरी स्थित ई-ब्लॉक में एक घर की दीवार गिरने से मकान की छत को नुकसान पहुंचा और चार लोग घायल हो गए। घायल व्यक्तियों में दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। सभी को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौसम की मार और अव्यवस्थित निर्माण कार्यों के चलते राजधानी दिल्ली में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति चिंता का विषय बनती जा रही है।

About Chandni Khan

Check Also

गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

जौनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?