दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2025) का दूसरा सीजन अब अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। लीग स्टेज के आखिरी कुछ मैच बचे हैं और अब प्लेऑफ की तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। इस बार कुल 8 टीमों ने खिताब की दौड़ में हिस्सा लिया था, लेकिन अब उनमें से केवल 3 टीमें ही अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं।
प्लेऑफ में अब तक ईस्ट दिल्ली राइडर्स, सेंट्रल दिल्ली किंग्स और वेस्ट दिल्ली लायंस ने क्वालिफाई कर लिया है।
ईस्ट दिल्ली राइडर्स – 9 मैचों में 6 जीत, 1 हार और 2 ड्रा। 14 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले नंबर पर।
सेंट्रल दिल्ली किंग्स – 9 मैचों में 6 जीत और 2 हार। 13 अंक के साथ दूसरे स्थान पर।
वेस्ट दिल्ली लायंस – सभी 10 मैच पूरे कर लिए हैं। 4 जीत और 3 हार मिलीं, जबकि 3 मैच बारिश के कारण रद्द हो गए और उन्हें 1-1 अंक मिले। कुल 11 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर।
इन तीनों टीमों ने प्लेऑफ का टिकट कटवा लिया है। अब केवल एक आखिरी स्पॉट बचा है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
इस जगह के लिए साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज, न्यू दिल्ली टाइगर्स और नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स आपस में भिड़ रही हैं। अगर साउथ दिल्ली अपनी अगली टीम पुरानी दिल्ली को हरा देती है, तो वह सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
लेकिन अगर साउथ दिल्ली हार जाती है, तो आखिरी मौका 28 अगस्त को होगा, जब नार्थ दिल्ली और न्यू दिल्ली आमने-सामने होंगे। इस मैच की विजेता टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
इस रोमांचक लीग से अभी तक आउटर दिल्ली वारियर्स और पुरानी दिल्ली बाहर हो चुकी हैं। उनके लिए अब वापसी का कोई रास्ता नहीं बचा है।
बचे हुए लीग स्टेज मैच
- 27 अगस्त दोपहर 2 बजे – पुरानी दिल्ली बनाम साउथ दिल्ली
- 27 अगस्त शाम 7 बजे – ईस्ट दिल्ली बनाम सेंट्रल दिल्ली
- 28 अगस्त शाम 7 बजे – नार्थ दिल्ली बनाम न्यू दिल्ली
इन तीनों मैचों के नतीजों से ही तय होगा कि कौन सी चौथी टीम प्लेऑफ में जगह बनाएगी।
DPL के नियमों के अनुसार, टॉप-2 में रहने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने का दोहरा मौका मिलता है। यानी ईस्ट दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली के पास अब सीधे फाइनल में जगह बनाने का बड़ा फायदा होगा।
CHANNEL009 Connects India
