Breaking News

दिल्ली में जलसंकट: 20 कॉलोनियों में तीन दिन तक नहीं आएगा पानी

दिल्ली के लोगों के लिए जरूरी खबर है। दिल्ली जल बोर्ड ने जानकारी दी है कि शहर की करीब 20 कॉलोनियों में अगले तीन दिन तक पानी की सप्लाई बंद रहेगी। इसके लिए जलबोर्ड ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से पहले से पानी जमा करने की अपील की है।

क्यों बंद रहेगी पानी की सप्लाई?

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, भूमिगत जलाशयों (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशन (BPS) की सालाना सफाई का काम किया जा रहा है। इसी कारण 7, 9 और 10 फरवरी को कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

टैंकर की सुविधा उपलब्ध

अगर पानी की ज्यादा जरूरत हो, तो लोग टैंकर मंगवा सकते हैं। इसके लिए दिल्ली जल बोर्ड ने टोल फ्री नंबर 1916 जारी किया है। इस नंबर पर कॉल करके तय समय में पानी का टैंकर मंगाया जा सकता है।

UGR और BPS की सफाई क्यों जरूरी है?

जल बोर्ड हर साल इन जलाशयों और पंपिंग सिस्टम की सफाई कराता है ताकि पानी साफ रहे और बैक्टीरिया या गंदगी से होने वाली बीमारियों से लोगों को बचाया जा सके। इससे पानी की गुणवत्ता बेहतर बनी रहती है।

इन इलाकों में रहेगी पानी की समस्या

  • 7 फरवरी: श्रीनिवासपुरी

  • 9 फरवरी: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, ईएसआई ओखला फेज-1

  • 10 फरवरी: विपिन गार्डन, नवादा हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, सिद्धार्थ एन्क्लेव, जैन रोड, शीशा गोदाम रोड, रामा पार्क, भगवती गार्डन, दीवान एस्टेट लक्ष्मी विहार, सेवा पार्क, सैनिक एन्क्लेव, सैनिक विहार, रक्षा एन्क्लेव, तिलक एन्क्लेव, डिफेंस एन्क्लेव, सराय जुलैना, साईं एन्क्लेव सहित अन्य इलाके।

जल बोर्ड की अपील

दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि वे जरूरत के अनुसार पहले ही पानी स्टोर कर लें और पानी का सही इस्तेमाल करें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?