Breaking News

दिल्ली में बड़ा बदलाव: सीएम रेखा गुप्ता की नई योजना

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शहर को विकास और अध्यात्म की राजधानी बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि यमुना नदी की सफाई के बाद वहां गंगा की तरह भव्य आरती होगी, जिससे हजारों लोग हमारी संस्कृति से जुड़ सकें।

यमुना में क्रूज और पर्यटन को बढ़ावा

सरकार की योजना के तहत यमुना नदी में जल्द ही क्रूज सेवा शुरू की जाएगी। यह सेवा सोनिया विहार से जगतपुर शनि मंदिर तक (करीब 6 किलोमीटर) चलेगी। इससे दिल्ली में पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलेगा

इस परियोजना के लिए दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच एक समझौता हुआ है, जिसमें भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) समेत कई विभाग शामिल हैं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर, उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मौजूद रहे।

पीएम मोदी को धन्यवाद

सीएम रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस परियोजना से दिल्ली के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। अब दिल्ली के लोग और पर्यटक यमुना नदी में क्रूज यात्रा का आनंद ले सकेंगे और शहर को नए नजरिए से देख पाएंगे।

यमुना को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया गया

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि साल 2016 में यमुना नदी को राष्ट्रीय जलमार्ग 110 घोषित किया गया था। अब क्रूज सेवा के साथ यमुना के तटों को भी विकसित किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर नदी की गहराई भी बढ़ाई जाएगी।

रोजगार और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

सीएम रेखा गुप्ता के अनुसार, इस परियोजना से रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे। खासतौर पर स्थानीय व्यापारियों, लघु उद्योगों और टूर गाइड्स को फायदा मिलेगा

दिल्ली की खूबसूरती बढ़ेगी

दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार केवल वादे नहीं, बल्कि जमीन पर विकास के नए आयाम ला रही है। वहीं, उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि यमुना अब सिर्फ नदी नहीं, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन स्थल बनेगी। आगे इसे पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड में भी विकसित किया जाएगा, जिससे इसे और भव्य बनाया जा सके।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?