Breaking News

नए साल में 3 राज्यों के लिए 186 बसें चलेंगी, ISBT का संचालन होगा शुरू

इंदौरवासियों के लिए नए साल में बड़ी खुशखबरी है। कुमेड़ी स्थित आइएसबीटी (इंटर स्टेट बस टर्मिनल) का संचालन जनवरी 2025 से शुरू होने जा रहा है। इस बस टर्मिनल से गुजरात, राजस्थान और दिल्ली रूट की बसें चलेंगी।

हाल ही में हुई एक बैठक में यह तय किया गया कि शुरुआत में लगभग 186 बसों का संचालन किया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर आशीष सिंह ने की थी, जिसमें बस संचालकों से आइएसबीटी से नेशनल परमिट बसें चलाने पर सहमति मिली।

आरटीओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि जनवरी के आखिरी सप्ताह में बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके पहले, बस स्टैंड का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। आइएसबीटी से लगभग 1400 बसों का संचालन किया जा सकेगा। शुरुआत में 186 बसें गुजरात, राजस्थान और दिल्ली के रूट पर चलेंगी।

आइडीए बसों के लिए पार्किंग की जगह उपलब्ध कराएगा और यात्रियों के लिए सिटी बस, ऑटो, ई-रिक्शा जैसी कनेक्टिविटी की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?