Breaking News

नकली दवा फैक्ट्री पर छापा, एक करोड़ रुपये नकद बरामद

नकली दवा फैक्ट्री की जांच के दौरान टीम को मौके से एक करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी मिली। वहां नोट गिनने की मशीन भी बरामद हुई। इसकी सूचना तुरंत आयकर विभाग को दी गई और अब आयकर विभाग भी मामले की जांच कर रहा है।

जांच में पता चला कि घर की पहली मंजिल पर बिना किसी वैध लाइसेंस के आयुर्वेदिक, यूनानी और होम्योपैथिक दवाओं का निर्माण और दोबारा पैकिंग की जा रही थी। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में खुली दवाएं, पैक की गई दवाएं, लेबल, रजिस्टर, बिल बुक और दवा बनाने वाली मशीनें बरामद की गईं।

होम्योपैथी की दवाएं भी मिलीं अवैध

सहस्रधारा सेंटर में केवल आयुर्वेदिक ही नहीं, बल्कि होम्योपैथी की दवाएं भी बड़ी मात्रा में अवैध पाई गईं। अब इन दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे, ताकि पता चल सके कि इनमें क्या मिलावट की गई है।

साथ ही, इन नकली दवाओं की जानकारी दूसरे राज्यों को भी दी जाएगी, ताकि उनकी बिक्री रोकी जा सके और इस अवैध नेटवर्क पर देशभर में कार्रवाई की जा सके।

About admin

Check Also

भिवंडी कोर्ट में राहुल गांधी की पेशी, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

महाराष्ट्र के भिवंडी कोर्ट में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की पेशी के दौरान राजनीतिक माहौल …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?