Breaking News

नगर निगम हेरिटेज की अनूठी पहल: भीषण गर्मी से गायों को बचाने के लिए पानी की फुहार, टेंट और तिरपाल

राजस्थान में भीषण गर्मी से लोग घरों और दफ्तरों में छिप गए हैं। इसी गर्मी से गायों को बचाने के लिए जयपुर की सबसे बड़ी हिंगोनिया गौशाला में नगर निगम हेरिटेज ने विशेष इंतजाम किए हैं। यहां पानी की फुहार के लिए एंटी वाटर स्मोक गन चलाने के साथ ही टेंट और तिरपाल लगाए जा रहे हैं, ताकि 18 हजार से ज्यादा गायों को गर्मी से राहत मिल सके।

हिंगोनिया गौशाला जयपुर जिले की सबसे बड़ी गौशाला है, जिसमें 18,095 गायें हैं। यहां 27 टीन शेड लगाए गए हैं, जिनमें केवल 13 हजार गायें ही आसानी से आ पाती थीं। इसलिए अब नगर निगम हेरिटेज ने बाकी 6 हजार गायों के लिए टेंट और तिरपाल लगाने का काम शुरू किया है। साथ ही एंटी स्मोक गन से लगातार पानी की फुहार छोड़ी जा रही है, ताकि तेज धूप और गर्मी से गायों को राहत मिल सके।

नगर निगम हेरिटेज कमिश्नर अभिषेक सुराणा ने बताया कि जयपुर में गर्मी बढ़ती जा रही है। हिंगोनिया गौशाला में गायों को राहत देने के लिए एंटी स्मोक गन का इस्तेमाल हो रहा है। इसके अलावा, टीन शेड के बावजूद जो गायें धूप में रह रही थीं, उनके लिए टेंट और तिरपाल लगाए जा रहे हैं, ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न हो।

हिंगोनिया गौशाला 800 बीघा में फैली हुई है, जहां 18 हजार से ज्यादा गायें हैं। शहर की आवारा गायों को भी यहां लाया जाता है। इनकी देखरेख और चारे के लिए जयपुर नगर निगम ग्रेटर और हेरिटेज द्वारा निजी ट्रस्ट को हर साल 12 करोड़ (प्रति महीना 1 करोड़) दिया जाता है। इसमें नगर निगम ग्रेटर का 60% और हेरिटेज का 40% हिस्सा होता है। इस भीषण गर्मी में नगर निगम हेरिटेज द्वारा टेंट और तिरपाल लगाने की व्यवस्था की जा रही है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?