Breaking News

नरेंद्र मोदी ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा दिनों तक रहे निर्वाचित सरकार के मुखिया

लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे आ चुके हैं और तीसरी बार मोदी सरकार बनती नजर आ रही है। हालांकि, बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, लेकिन एनडीए गठबंधन के जरिए नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बन सकते हैं। नरेंद्र मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह निर्वाचित सरकार के मुखिया के रूप में सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाले नेता बन गए हैं।

मोदी ने नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा

  • नरेंद्र मोदी ने नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए निर्वाचित सरकार के मुखिया के रूप में 8,277 दिन पूरे किए हैं।
  • जवाहरलाल नेहरू ने 6,130 दिनों तक केंद्र सरकार की कमान संभाली थी।

मोदी 8,277 दिनों तक रहे सरकार के मुखिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया। मोदी 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। नरेंद्र मोदी ने एक सरकार के प्रमुख के रूप में 8,277 दिन शासन किया है। इसमें उनके गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर रहने के दिन भी शामिल हैं। मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और मई 2014 से अब तक देश के प्रधानमंत्री हैं। इस तरह उन्होंने कुल 23 साल तक राज्य और केंद्र में सत्ता के मुखिया पद पर रहकर रिकॉर्ड बनाया है।

जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड

नेहरू सत्ता के मुखिया पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहने वाले दूसरे नेता थे। उन्होंने कुल 6,130 दिन तक केंद्र की सत्ता संभाली। नेहरू 1947 से 1964 तक लगातार भारत के प्रधानमंत्री रहे, यानी 16 साल 286 दिनों तक।

इंदिरा गांधी ने भी 5,000 से ज्यादा दिनों तक संभाली सत्ता

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर इंदिरा गांधी हैं। इंदिरा गांधी ने 5,829 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहकर देश की सत्ता संभाली।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?