Breaking News

निकाय चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, नए वादों के साथ पुराने अधूरे वादों की चर्चा

छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। इसमें कांग्रेस ने कई नए वादे किए हैं, जबकि कुछ ऐसे वादे भी हैं जो नगर निगमों में पहले से चल रहे हैं, जिनके फिर से लागू होने की बात की गई है।

पुराने वादे जो अधूरे रह गए
कांग्रेस के घोषणा पत्र में कई पुराने वादे अधूरे दिखाई दिए हैं, जिनका चुनावी समय में बार-बार जिक्र किया गया था, जैसे:

  • चिन्हित वार्डों में राजीव गांधी ज्ञानोदय केंद्र की स्थापना।
  • महात्मा गांधी शहरी समान पुरस्कार जैसे नगर भूषण, नगर शिक्षक, नगर हितैषी, नगर खिलाड़ी पुरस्कारों की शुरुआत।
  • महिलाओं के लिए घाटों में चेंजिंग रूम बनाना।
  • सभी घरों में 24 घंटे शुद्ध पानी देने की व्यवस्था।
  • आबादी भूमि पर काबिज लोगों को मालिकाना हक देने की योजना।

कांग्रेस के नए वादे
इसके अलावा, कांग्रेस ने इस बार कई नए वादे किए हैं, जैसे:

  • तालाबों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण।
  • शहरी व्यापारिक क्षेत्रों में महिला प्रसाधन की व्यवस्था।
  • निगम के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में काम।
  • ऑनलाइन भवन अनुज्ञा की सुविधा हर जगह उपलब्ध कराना।
  • शहर को धूल-मुक्त बनाने के लिए कदम उठाना।
  • महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए पौनी-पसारी योजना में बदलाव।
  • सामुदायिक भवन की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा।
  • विकलांग, वृद्ध और निराश्रित लोगों को पेंशन सुविधा।
  • सरकारी और आत्मानंद स्कूलों में मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि।
  • सभी वार्डों में सर्व-सुविधायुक्त आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण।
  • जनता को उनके कार्यों की समय सीमा निर्धारित करने के लिए सिटीजन चार्टर बनाना।
  • प्रत्येक वार्ड में सब्जी बाजार बनाना और नगरों को आवारा पशुओं से मुक्त करना।

About admin

Check Also

बिहार विधान परिषद उपचुनाव का ऐलान, 12 मई को मतदान

बिहार विधान परिषद की एक खाली सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?