Breaking News

नेता प्रतिपक्ष के PSO की मौत: जूली के एक्सीडेंट के अगले दिन हुआ हादसा

राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के निजी सुरक्षाकर्मी (PSO) सुरेंद्र (27) की जयपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। 5 जून को टीकाराम जूली का दौसा में एक्सीडेंट हुआ था। इसके कुछ घंटे बाद 6 जून को दोपहर में सुरेंद्र का जयपुर में एक्सीडेंट हो गया। उनका 8 जून को जयपुर के निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया।

5 जून की रात करीब सवा 10 बजे टीकाराम जूली की कार के आगे नीलगाय आने से एक्सीडेंट हुआ, जिससे जूली का हाथ फ्रैक्चर हो गया था। उस रात सुरक्षाकर्मी सुरेंद्र सिंह भी कार में थे। एयर बैग खुलने से सुरेंद्र के कान में हल्की चोट लगी थी।

इस कारण 6 जून को सुरेंद्र मंत्री के बंगले से गार्ड सुनील को लेकर अस्पताल में सामान्य जांच के लिए निकले थे। रास्ते में उनकी स्कूटी को दूसरे वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे सुरेंद्र के सिर में चोट लगी। उन्हें मेट्रो मानस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 8 जून की सुबह करीब साढ़े 4 बजे सुरेंद्र ने दम तोड़ दिया।

2022 से जूली के PSO

सुरेंद्र अलवर के मालाखेड़ा के पास ग्राम बंदीपुरा महुआ खुर्द के निवासी थे। उनके दो बच्चे हैं। पिता सेना से रिटायर होकर अब बिजली विभाग में गार्ड की नौकरी कर रहे हैं। बड़ा भाई गांव में ही खेती करता है। सुरेंद्र 2015 में पुलिस में भर्ती हुए थे।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?