Breaking News
earthquake_news

नेपाल और अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, लोग दहशत में, जानें कहां-कितनी थी तीव्रता

काठमांडू/काबुल: नेपाल और अफगानिस्तान में हाल के दिनों में भूकंप के झटकों ने एक बार फिर लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। सोमवार को नेपाल के पश्चिमी हिस्से में जबकि रविवार को अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

नेपाल: जाजरकोट में 4.3 तीव्रता का भूकंप

27 मई, सोमवार को नेपाल के जाजरकोट जिले के रामीडांडा क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। यह झटका दोपहर 2:25 बजे महसूस किया गया।
राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र (Nepal Seismological Center) के अनुसार, भूकंप का केंद्र ज़मीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई में था। प्रारंभिक रिपोर्टों में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

इससे पहले बैताडी में भी आया था झटका

गौरतलब है कि इससे कुछ दिन पहले, 23 मई को बैताडी जिले में 5.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। वहीं, पिछले सप्ताह गुरुवार और शुक्रवार की रात को भी नेपाल में 4.3 तीव्रता का झटका महसूस किया गया था, जिससे लोग आधी रात को ही घरों से बाहर निकल आए थे।

एनसीएस ने दी जानकारी

भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने भी भूकंप की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की। NCS के अनुसार, शुक्रवार तड़के 01:33 बजे, भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी।


अफगानिस्तान: रविवार सुबह महसूस हुए झटके

25 मई, रविवार की सुबह अफगानिस्तान में भी 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। NCS के मुताबिक, यह भूकंप सुबह 6:33 बजे (भारतीय समयानुसार) दर्ज किया गया और इसका केंद्र ज़मीन से 135 किलोमीटर नीचे था। इस घटना में किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान की खबर नहीं आई है।


भूकंप सक्रिय क्षेत्र बना हिमालयी क्षेत्र

नेपाल और अफगानिस्तान जैसे पहाड़ी व भूकंपीय क्षेत्रों में इस तरह के झटके आम होते जा रहे हैं। भूकंप विशेषज्ञों के अनुसार, यह क्षेत्र टेक्टोनिक प्लेटों की गतिविधियों के चलते लगातार जोखिम में बना रहता है।

About Chandni Khan

Check Also

भूकंप जोन-6 में शामिल हुआ राज्य, भवन निर्माण नियमों में होगा बदलाव

प्रदेश में भूकंप का खतरा बढ़ने के बाद सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?