Breaking News
pakistan

ईरान से बोले शहबाज शरीफ: “भारत से सभी मुद्दों पर वार्ता को तैयार”, शांति की अपील दोहराई

तेहरान/इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने ईरान दौरे के दौरान भारत के साथ सभी विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाने की इच्छा व्यक्त की है। कश्मीर, आतंकवाद, पानी और व्यापार जैसे विषयों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान “ईमानदारी और गंभीरता” से शांति चाहता है।

शहबाज शरीफ इस समय चार देशों के आधिकारिक दौरे पर हैं। तुर्किये की यात्रा पूरी करने के बाद वे 26 मई को ईरान की राजधानी तेहरान पहुंचे, जहां उन्हें राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने सादाबाद पैलेस में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया।

“बातचीत के लिए तैयार हैं”

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शरीफ ने कहा,

“हम भारत के साथ सभी मुद्दों—कश्मीर, आतंकवाद, पानी और व्यापार—को बातचीत से हल करने के लिए तैयार हैं। हम एक जिम्मेदार पड़ोसी के रूप में क्षेत्रीय शांति चाहते हैं।”

शांति की बात, मगर चेतावनी भी

हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर भारत आक्रामक रुख अपनाता है, तो पाकिस्तान उसका माकूल जवाब देगा। उन्होंने कहा,

“अगर युद्ध थोपने की कोशिश की गई तो हम अपनी सरजमीं की रक्षा करना जानते हैं। लेकिन अगर भारत शांति की हमारी पेशकश को स्वीकार करता है, तो हम अपनी ईमानदारी से यह अवसर निभाना चाहेंगे।”

भारत का स्पष्ट रुख

भारत पहले ही यह स्पष्ट कर चुका है कि पाकिस्तान से वार्ता केवल पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) की वापसी और आतंकवाद पर कार्रवाई जैसे मुद्दों पर ही संभव है। भारत की नीति रही है कि जब तक सीमा पार आतंकवाद पर प्रभावी रोक नहीं लगती, तब तक सामान्य संवाद की संभावना नहीं बनती।

About Chandni Khan

Check Also

homuz

ईरान ने होरमुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने की तैयारी की: अमेरिकी सूत्र

वॉशिंगटन:ईरान ने जून महीने में फारस की खाड़ी में अपने जहाजों पर समुद्री बारूदी सुरंगें …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?