Breaking News

न्यूजीलैंड में जन्मे, इंग्लैंड के कप्तान कैसे बने बेन स्टोक्स? जानिए उनकी कहानी

इंग्लैंड की टेस्ट क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान बेन स्टोक्स आज दुनिया के सबसे दमदार ऑलराउंडरों में गिने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में भारत के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में अपनी टीम की अगुआई करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्टोक्स का जन्म इंग्लैंड में नहीं बल्कि न्यूजीलैंड में हुआ था? ऐसे में सवाल उठता है कि फिर वो इंग्लैंड की टीम में कैसे आए? आइए जानते हैं उनकी दिलचस्प कहानी।

बेन स्टोक्स का जन्म 4 जून 1991 को न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में हुआ था। उनके पिता गेरार्ड स्टोक्स एक रग्बी खिलाड़ी थे और वहीं के स्थानीय क्लब से जुड़े थे। स्टोक्स की मां भी न्यूजीलैंड की ही हैं। यानि बचपन के शुरुआती सालों में स्टोक्स पूरी तरह एक कीवी (न्यूजीलैंडर) थे। जब स्टोक्स 12 साल के थे, तब उनका परिवार न्यूजीलैंड से इंग्लैंड के कंबरलैंड इलाके में शिफ्ट हो गया। यहां से उनकी क्रिकेट यात्रा ने एक नया मोड़ लिया। स्कूल क्रिकेट से शुरुआत करने वाले स्टोक्स ने जल्द ही स्थानीय क्लबों में अच्छा प्रदर्शन किया और इंग्लैंड की नजरों में आ गए।

साल 2010 में स्टोक्स को इंग्लैंड की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया और उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। छह साल के भीतर उन्होंने न केवल ब्रिटिश उच्चारण सीख लिया, बल्कि इंग्लैंड के माहौल में पूरी तरह घुल-मिल गए।

उनके प्रदर्शन को देखते हुए जल्द ही उन्हें इंग्लैंड की सीनियर टीम में भी मौका मिल गया। समय के साथ उन्होंने टीम के लिए कई अहम पारियां खेलीं और खुद को एक बेहतरीन ऑलराउंडर के रूप में साबित किया।

बेन स्टोक्स आज सिर्फ खिलाड़ी नहीं, बल्कि इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को कई बड़े मुकाबलों में जीत दिलाई है। हाल ही में भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में स्टोक्स ने पहले चार मैचों में कमाल की कप्तानी की। उनकी रणनीतियां और मैदान पर जोश ने इंग्लैंड को दो मैचों में जीत दिलाई, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा। हालांकि, आखिरी टेस्ट में स्टोक्स चोटिल होने के कारण नहीं खेले और ओली पोप ने कप्तानी संभाली। लेकिन उस मैच में भारत ने जबरदस्त वापसी की और मुकाबला जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर कर दी।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?