Related Articles
जयपुर में होली का रंग और भी खास होने वाला है। राजस्थान पत्रिका के 70वें स्थापना दिवस पर पत्रिका गेट एक बार फिर गुलाल आतिशबाजी के अनोखे आयोजन का गवाह बनेगा। इस खास कार्यक्रम के लिए मंगलवार से राजस्थान पत्रिका के 14 वितरण केंद्रों पर नि:शुल्क एंट्री पास मिलना शुरू हो जाएंगे। जयपुर के साथ अन्य शहरों से भी लोग इस आयोजन का हिस्सा बनने आएंगे।
पास मिलने का समय
⏰ सुबह: 8:00 से 10:30 बजे तक
⏰ शाम: 4:00 से 6:00 बजे तक
वाहन पार्किंग व्यवस्था
- जगतपुरा रोड के पास जवाहर सर्कल सर्विस रोड कट से प्रवेश कर पत्रिका गेट के पास पार्किंग में वाहन खड़े किए जा सकते हैं।
- जवाहर सर्कल गेट नंबर 2 स्थित पार्किंग स्थल भी उपलब्ध रहेगा।
- पार्किंग स्थल भरने पर वाहन जवाहर सर्कल पार्क के बाहर सर्विस रोड पर एक तरफ खड़े होंगे।
- बी-2 बाइपास से आने वाले वाहन पत्रिका गेट की पार्किंग में पार्क किए जा सकते हैं।
- जेएलएन मार्ग से आने वाले वाहन सर्विस रोड पर पार्क किए जा सकते हैं।
पास प्राप्त करने के लिए यहां जाएं
📍 केसरगढ़ – जेकेलोन अस्पताल के सामने, जेएलएन मार्ग
📍 चौड़ा रास्ता – गोलेछा सिनेमा के सामने, फिल्म कॉलोनी
📍 सोडाला – अशोकपुरा, गली नंबर 1, न्यू सांगानेर रोड
📍 झोटवाड़ा – पंचायत समिति के सामने, न्यू कॉलोनी
📍 गोपालपुरा – मानव आश्रम कॉलोनी, गोपालपुरा बाइपास
📍 विद्याधर नगर – खंडेलवाल टावर के पास, ढेहर के बालाजी
📍 मानसरोवर – शिप्रा पथ थाने के पीछे, टैगोर लेन
📍 सांगानेर – गौगियां पेट्रोल पंप के पीछे, शिव मंदिर के पास
📍 मालवीय नगर – कैलगिरी रोड, कैलगिरी हॉस्पिटल रोड
📍 झालाना – पत्रिकायन, झालाना संस्थानिक क्षेत्र
📍 शास्त्री नगर – पीएनबी वाली गली, पीतल फैक्ट्री के पास
📍 टैगोर नगर – शालीमार बाग के पास, चित्रकूट
📍 जगतपुरा – घुणावतों की ढाणी, एसबीआई एटीएम के पास
📍 पांच्यावाला – पूनम मार्केट के पीछे, सिरसी रोड
संगीत और बैंड परफॉर्मेंस
🎸 जसराज बैंड – लीड सिंगर जसमीत सिंह और आयुष ब्रह्मभट्ट
🎤 सिंगर टीम – सुमित राणा, तुषार सिंह, लवली सिंह, दीपक, गणपत रावल, नितिन राणा, जयसिंह चौहान
🎶 जिम्मीज बैंड – जिम्मी थॉमस, उदभव लवानिया, भवानी जावड़ा, जेरोम थॉमस
🎵 ऊर्जा द बैंड – बॉलीवुड, सूफी और इंडी पॉप म्यूजिक से होली का जोश बढ़ाएगा
होली से पहले जयपुर शहर में यह भव्य आयोजन रंगों की खुशियां बढ़ाएगा। जल्दी करें और अपने पास प्राप्त करें! 🎉
CHANNEL009 Connects India
