Breaking News

पांचना बांध से पानी छोड़ा गया, चंबल किनारे के गांवों के लिए अलर्ट जारी

करौली।
जिले में लगातार बारिश हो रही है और बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है, जिस कारण प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कोटा बैराज से चंबल नदी में पानी छोड़े जाने से जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

चंबल नदी का जलस्तर अब 163.29 मीटर तक पहुंच गया है, जबकि खतरे का निशान 165 मीटर है। करौली जिले के सबसे बड़े पांचना बांध से जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए दो गेट खोलकर 2700 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
इस समय बांध का जलस्तर 258.10 मीटर है, जबकि इसकी पूरी क्षमता 258.62 मीटर है।

जल संसाधन विभाग के अधिकारी सुशील कुमार गुप्ता ने बताया कि विभाग की टीम बांध की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।

मंडरायल और करणपुर क्षेत्र में चंबल नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। कोटा बैराज और नोनेरा बांध से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण नदी में पानी की मात्रा बढ़ती जा रही है। ऐसे में तटीय गांवों के लिए चेतावनी (अलर्ट) जारी की गई है।

जिलाधिकारी नीलाभ सक्सेना ने सोमवार को खुद तटीय गांवों का दौरा किया और अधिकारियों को सतर्क रहने व राहत कार्यों के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने गांववासियों से अपील की है कि वे चंबल नदी के किनारे या निचले इलाकों में न जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?