Breaking News

पाैड़ी के बीरोंखाल में हादसा: पिकअप वाहन खाई में गिरने से तीन की मौत, चार स्कूली बच्चे घायल

देहरादून | 22 अक्टूबर, 2024

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। कोटद्वार के पास रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर रणिहाट गांव के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार स्कूली बच्चे घायल हो गए।

यह दुर्घटना दोपहर करीब ढाई बजे हुई। पिकअप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। उसी दौरान यह हादसा हुआ। वाहन में इंटर कॉलेज ललितपुर के छात्र भी सवार थे, जो स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर जा रहे थे।

घायलों का उपचार बीरोंखाल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

मृतकों के नाम:

  • आनंद सिंह (60), ग्राम क्वीन धूमाकोट (चालक)
  • मोहन सिंह (65), ग्राम किंगोडीखाल धूमाकोट
  • अर्जुन सिंह (60), ग्राम बंदरकोट, तहसील बीरोंखाल

घायल हुए छात्र:

  • सानू (16), पुत्र सुरेंद्र सिंह, निवासी ठकुलसारी, बीरोंखाल
  • अनुराग (14), पुत्र रनवीर सिंह, निवासी ठकुलसारी, बीरोंखाल
  • आदित्य (14), पुत्र रनवीर सिंह नेगी, निवासी ठकुलसारी, बीरोंखाल
  • आयुष (11), पुत्र चंद्र सिंह, निवासी ठकुलसारी

About admin

Check Also

यूपी राजनीति में बृजभूषण शरण सिंह बन सकते हैं ‘किंगमेकर’, क्या बदलेंगे समीकरण?

उत्तर प्रदेश की कर्नलगंज सीट पर राजनीति हमेशा से दिलचस्प रही है। यहां दो बड़े …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?