Breaking News

पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला: “पंजे और साइकिल के सपने टूट गए”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फतेहपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा के सपने टूट गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-सपा अब 4 जून के बाद हार के लिए बहाना ढूंढ रही हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विदेश यात्रा के टिकट भी बुक हो गए हैं।

मोदी ने कहा कि जनता ने चार चरणों में ही इंडी गठबंधन को हरा दिया है। गठबंधन के सदस्य अब निराश हो गए हैं और चुनाव में मेहनत नहीं कर रहे। कांग्रेस ने अब मिशन 50 रखा है, जिसका मतलब है कि वे पूरे देश में 50 सीटें पाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “पंजे और साइकिल के सपने टूट गए – खटाखट…खटाखट। कांग्रेस-सपा अब हार का बहाना ढूंढ रही है – खटाखट…खटाखट। और विदेश यात्रा के टिकट भी बुक हो गए हैं – खटाखट…खटाखट।”

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?