Breaking News

पीवी सिंधु और वेंकट दत्ता साई ने रचाई शादी, सामने आई पहली तस्वीर

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने 22 दिसंबर की सुबह उदयपुर में अपने मंगेतर वेंकट दत्ता साई संग शादी कर ली। इस खास मौके पर दोनों परिवार और करीबी लोग मौजूद थे। विवाह समारोह में जोधपुर के सांसद और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शामिल हुए। उन्होंने इस मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा कीं, जो अब वायरल हो रही हैं।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “कल शाम उदयपुर में बैडमिंटन चैंपियन और ओलंपियन पीवी सिंधु और वेंकट दत्ता साई के विवाह समारोह में शामिल होकर बहुत खुशी हुई। मैंने जोड़े को उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।”

शादी के बाद अब 24 दिसंबर को हैदराबाद में रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।

कौन हैं वेंकट दत्ता साई?

वेंकट दत्ता साई हैदराबाद स्थित पॉसिडेक्स टेक्नोलॉजीज के कार्यकारी निदेशक हैं। वे एक शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं और ज्यादातर लाइमलाइट से दूर रहते हैं। पीवी सिंधु के साथ उनकी शादी की खबरों ने उन्हें चर्चा में ला दिया है।

पीवी सिंधु के पिता ने बताया कि दोनों परिवार पहले से एक-दूसरे को जानते थे। शादी की योजना नवंबर में बनाई गई थी। सिंधु की आगामी व्यस्तताओं को ध्यान में रखते हुए शादी की तारीख 22 दिसंबर तय की गई। इससे पहले, दोनों ने 14 दिसंबर को सगाई की थी।

About admin

Check Also

20 साल बाद फुटबॉल वर्ल्डकप में फ्रांस Vs स्पेन मुकाबला:पहला सेमीफाइनल डलास स्टेडियम में; 8 गोल कर चुके एम्बाप्पे के सामने यमाल

20 साल बाद वर्ल्ड कप में फ्रांस-स्पेन आमने-सामने, डलास में पहला सेमीफाइनल; एम्बाप्पे के सामने …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?