Breaking News

पुलिस की पहल: बच्चों को मिला कानून और सुरक्षा का ज्ञान

कोटपूतली-बहरोड़ – जिले में स्कूली बच्चों के लिए एक खास पहल की गई, जिसमें उन्हें पुलिस थानों का शैक्षिक भ्रमण करवाया गया। इस दौरे से बच्चों को कानून, सुरक्षा और एक जिम्मेदार नागरिक बनने की महत्वपूर्ण सीख मिली। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सरूण्ड पुलिस थाना, बासदयाल, शाहजहांपुर, नीमराना, विराटनगर, बहरोड़ और महिला थाना कोटपूतली सहित कई थानों का दौरा किया।

कानून से डरे नहीं, उसे समझें
पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को सरल भाषा में समझाया कि कानून डराने के लिए नहीं, बल्कि लोगों की सुरक्षा के लिए होता है। बच्चों को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया पर सतर्कता, महिला सुरक्षा के अधिकार और यातायात नियमों के पालन जैसे जरूरी विषयों पर जानकारी दी गई।

बच्चों का उत्साह और जिज्ञासा
भ्रमण के दौरान बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बेझिझक सवाल पूछे जैसे एफआईआर कैसे होती है? अपराध होने पर क्या करना चाहिए? ट्रैफिक नियम तोड़ने पर क्या सजा मिलती है? पुलिस ने इन सवालों का सरल और स्पष्ट तरीके से जवाब देकर बच्चों की जिज्ञासा को शांत किया।

पुलिस और बच्चों के बीच बढ़ती नजदीकी
यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिफारिश पर शुरू किया गया है, जिसमें बच्चों को पुलिस के प्रति मित्रतापूर्ण बनाने और उन्हें कानून की सही जानकारी देने का लक्ष्य रखा गया है। पहले पुलिस स्कूलों में जाकर जानकारी देती थी, अब बच्चों को थानों का भ्रमण करवा कर सीधा अनुभव दिया जा रहा है।

अभी यह अभियान जिले के अलग-अलग थानों में जारी है और भविष्य में भी हर सप्ताह स्कूलों के बच्चों के लिए ऐसे शैक्षिक भ्रमण करवाए जाएंगे।

वैभव शर्मा, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, कोटपूतली-बहरोड़, ने बताया कि इस पहल से बच्चों में कानून के प्रति समझ बढ़ेगी और वे जागरूक नागरिक बनेंगे।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?