Breaking News

प्रदेश में एलपीजी की कमी नहीं, उत्पादन 25% बढ़ा – मुख्यमंत्री मोहन यादव

मध्यप्रदेश में गैस सिलेंडर को लेकर कई जगहों पर लोगों की भीड़ और कतारें देखने को मिल रही हैं। इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि प्रदेश में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और इसकी सप्लाई लगातार जारी है।

एलपीजी उत्पादन में 25% की बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार के प्रयासों से एलपीजी उत्पादन में लगभग 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में घरेलू गैस के साथ-साथ पीएनजी और सीएनजी गैस की भी पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को बिना किसी रुकावट के गैस मिल रही है।

मिडिल ईस्ट हालात पर सरकार सतर्क

सीएम ने कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव को देखते हुए सरकार पूरी तरह सतर्क है। नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है। गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए भी सख्त व्यवस्था की गई है।

होर्मुज मार्ग से भारतीय जहाजों को अनुमति

मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले कच्चे तेल की अधिकतर आपूर्ति स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होती थी। अब अन्य स्रोतों से भी तेल की सप्लाई सुनिश्चित की गई है। साथ ही ईरान ने यह अनुमति दी है कि भारतीय झंडे वाले जहाजों को इस मार्ग से गुजरने से नहीं रोका जाएगा, जिससे तेल की सप्लाई प्रभावित नहीं होगी।

रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रहीं

देश की रिफाइनरियां फिलहाल पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। प्राकृतिक गैस की आपूर्ति के लिए भी वैकल्पिक स्रोतों से खरीद की प्रक्रिया जारी है। इससे पेट्रोल, डीजल और गैस की सप्लाई प्रभावित नहीं होगी।

मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव अनुराग जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सभी कलेक्टरों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें गैस और अन्य ईंधन की उपलब्धता की समीक्षा की गई और जरूरी निर्देश दिए गए।

ऑनलाइन गैस बुकिंग व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

मुख्य सचिव ने कहा कि गैस की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था को और मजबूत किया जाए ताकि रिफिल बुकिंग और ओटीपी जनरेशन में किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही अफवाहों और गलत खबरों को रोकने के भी निर्देश दिए गए।

होटल और रेस्टोरेंट में इंडक्शन के उपयोग पर जोर

कुछ जिलों में होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को इलेक्ट्रिक भट्टी और इंडक्शन चूल्हे का उपयोग बढ़ाने के लिए कहा गया है। सरकार पाइपलाइन गैस (PNG) कनेक्शन भी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने पर जोर दे रही है।

पेट्रोल, डीजल और गैस की सप्लाई सामान्य

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अनुसार प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और पीएनजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की सप्लाई लगातार जारी है और किसी तरह की कमी नहीं है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?