Breaking News

प्रयागराज में PM मोदी का 400 क्विंटल फूलों से भव्य स्वागत

PM Modi in Prayagraj: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को प्रयागराज पहुंचेंगे और 7,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर उनका स्वागत 400 क्विंटल फूलों से किया जाएगा, जिनमें 15 तरह के गुलाब शामिल हैं।

15 किस्मों के गुलाब और विदेशी फूल

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए लाल, सफेद, पीला, बादामी और गुलाबी रंग के 15 प्रकार के गुलाब मंगवाए गए हैं। इसके अलावा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और दिल्ली से 32 प्रजातियों के फूल लाए गए हैं। विदेशी फूलों में जिप्सो, बेबीज ब्रीथ और अन्य आकर्षक फूल भी शामिल हैं। इन फूलों से हनुमान मंदिर और अक्षयवट कॉरिडोर को सजाया जाएगा।

गेंदे और अन्य फूल

कोलकाता से गेंदे के फूल की दो खास किस्में मंगवाई गई हैं। साथ ही लिली, आर्किड, कार्नेशन स्टार एनाइस, और डेजी जैसे महंगे और विदेशी फूल भी सजावट में इस्तेमाल किए जाएंगे। इन फूलों की कीमत 600-700 रुपये प्रति वंच है।

पत्तों का भी होगा इस्तेमाल

फूलों के अलावा सजावट के लिए मनोकामना, ताल पत्ता, यार्चा, पाम, बॉल एस्परैगस और द्रसिनिया जैसे पौधों के पत्ते भी मंगाए गए हैं।

250 मजदूर दिन-रात जुटे

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए 250 मजदूर पिछले चार दिनों से रात-दिन सजावट का काम कर रहे हैं। लखनऊ की फ्लावर डेकोरेशन एजेंसी के ये कारीगर पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। संगम नोज पर बने पंडाल में फूलों से स्वागत द्वार और छावनी तैयार की जा रही है।

फूलों की खास तैयारी

फूलों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए विशेष देखभाल की जा रही है। कई फूलों को पहले से बुक कर मंगाया गया है। प्रयागराज में इस सजावट से वातावरण को खूबसूरत और मनमोहक बनाया जाएगा।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?