Breaking News

फतेहपुर का युवा वैज्ञानिक पहुंचा नासा: अंतरिक्ष में जलवायु परिवर्तन पर करेंगे खोज, पूरे भारत से केवल दो लोगों का चयन

फतेहपुर कस्बे के निकटवर्ती ग्राम उदनसर के डॉक्टर सुनील कुमार, पुत्र फूलचंद कुलहरि, का चयन नासा में अंतरिक्ष वैज्ञानिक के पद पर हुआ है। डॉ. सुनील कुमार ने जानकारी दी कि एमएससी करने के बाद उन्होंने आईआईटी गांधीनगर, गुजरात से डॉक्टोरल शोध प्रोफेसर दुग्गीराला पलमराजू के मार्गदर्शन में अहमदाबाद में भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (PRL) में किया, जो भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग के अंतर्गत आता है।

डॉ. सुनील ने बताया कि वे अंतरिक्ष में होने वाले जलवायु परिवर्तनों पर रिसर्च करेंगे। यह रिसर्च क्षेत्र वह है जहां सैटेलाइट परिक्रमा करते हैं और रेडियो सिग्नल प्रवाहित होते हैं। अंतरिक्ष में होने वाले परिवर्तनों का सीधा प्रभाव ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (GPS), संचार नेटवर्क, अंतरिक्ष मलबे और उपग्रह संचालन पर पड़ता है। इसलिए अंतरिक्ष जलवायु का अध्ययन आवश्यक है ताकि प्रौद्योगिकी के संभावित प्रभावों की भविष्यवाणी और रोकथाम की जा सके, जिससे हमारा जीवन और समाज निर्भर है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए डॉ. सुनील कुमार और उनके परिवार को बहुत-बहुत बधाई। पूरे भारत से केवल दो लोगों का चयन हुआ है, जो कि गर्व की बात है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?