Breaking News

फ्लाइट में एयर होस्टेस से बदसलूकी, सिंगापुर में भारतीय युवक गिरफ्तार

-airplane-

सिंगापुर से सामने आया एक चौंकाने वाला मामला, जहां एक फ्लाइट के दौरान केबिन क्रू की महिला सदस्य से कथित रूप से छेड़छाड़ करने पर एक भारतीय युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला इस हद तक गंभीर था कि विमान के लैंड करते ही उसे पुलिस हिरासत में ले लिया गया।

28 फरवरी को हुई घटना यह घटना 28 फरवरी की सुबह करीब 11:20 बजे उस वक्त हुई जब सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट में 28 वर्षीय एयर होस्टेस एक महिला यात्री को टॉयलेट तक ले जा रही थीं। इस दौरान उन्होंने फर्श पर गिरा एक टिश्यू पेपर देखा और जैसे ही उसे उठाने के लिए झुकीं, तभी आरोपी—जिसकी उम्र 20 साल बताई गई है और जिसका नाम रजत है—ने उन्हें पीछे से पकड़कर टॉयलेट की ओर धकेल दिया।

महिला यात्री ने बचाई जान टॉयलेट के अंदर पहले से मौजूद महिला यात्री ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए एयर होस्टेस को छुड़ाया और बाहर लाईं। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी केबिन सुपरवाइजर को दी गई। फ्लाइट के सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट पर लैंड करते ही रजत को गिरफ्तार कर लिया गया।

अदालत में सुनवाई सिंगापुर की एक अदालत में मंगलवार को आरोपी को पेश किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने अदालत में अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकारने की इच्छा जताई है। उस पर “मर्यादा भंग करने के इरादे से बल प्रयोग” जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अदालत ने इस केस की अगली सुनवाई 14 मई को तय की है।

About Chandni Khan

Check Also

iran

ईरान ने संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी एजेंसी से सहयोग निलंबित किया

तेहरान:ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने बुधवार को देश को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?