Breaking News

फ्लाइट में टूटी सीट पर बैठे शिवराज सिंह, एयर इंडिया पर जताई नाराजगी

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एयर इंडिया की सेवा पर नाराजगी जताई है। भोपाल से दिल्ली जाते समय उनकी सीट टूटी और धंसी हुई थी, जिससे उन्हें बैठने में परेशानी हुई।

शिवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर उठाया सवाल

शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्हें फ्लाइट AI436 में सीट नंबर 8C मिली थी, जो टूटी हुई थी और बैठने में तकलीफ दे रही थी। उन्होंने सवाल उठाया कि खराब सीट का टिकट बेचा ही क्यों गया?

विमानकर्मियों ने दी सफाई

जब उन्होंने एयर इंडिया के कर्मचारियों से सवाल किया, तो उन्हें बताया गया कि प्रबंधन को पहले ही सूचित कर दिया गया था कि यह सीट ठीक नहीं है और इसका टिकट नहीं बेचना चाहिए। लेकिन इसके बावजूद यात्रियों को खराब सीटें दी जा रही हैं

दूसरी सीट लेने से किया इनकार

फ्लाइट में मौजूद यात्रियों ने उनसे अपनी सीट बदलने का अनुरोध किया, लेकिन शिवराज सिंह चौहान ने किसी और को परेशानी में डालने से इनकार कर दिया और टूटी सीट पर ही यात्रा पूरी करने का फैसला किया

टाटा ग्रुप पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि उन्हें लगा था कि टाटा के हाथ में आने के बाद एयर इंडिया की सेवा बेहतर होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने सवाल किया कि पूरा किराया लेने के बावजूद यात्रियों को खराब सीट देना क्या धोखा नहीं है? और पूछा कि क्या एयर इंडिया आगे से ऐसी परेशानी रोकने के लिए कोई कदम उठाएगी?

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?