Related Articles
बंगाल के आसनसोल में बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव
लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद भड़की भीड़, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में उस वक्त तनाव फैल गया जब लाउडस्पीकर की आवाज कम करने को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते गुस्साई भीड़ ने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया और जमकर पथराव किया।
स्थिति बिगड़ने पर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। घटना के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि प्रशासन की ओर से लाउडस्पीकर की आवाज कम रखने के निर्देश दिए गए थे। इसी बात को लेकर स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच बहस शुरू हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ लोगों ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की और सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है।
फिलहाल पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।
CHANNEL009 Connects India
