Breaking News

बच्चों की देखभाल और महिलाओं के सशक्तिकरण में आंगनबाड़ी केन्द्रों की अहम भूमिका

आंगनबाड़ी केन्द्र बच्चों के पोषण, शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जिले में कुल 786 आंगनबाड़ी केन्द्र हैं, जिनमें 71 शहरी और 715 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। इन केन्द्रों का उद्देश्य बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित माहौल देना और महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

आंगनबाड़ी केन्द्र 0-6 वर्ष के बच्चों की देखभाल और स्वास्थ्य सेवा के साथ-साथ प्रारंभिक शिक्षा में भी सहयोग करते हैं। विशेष पिछड़ी जनजाति वाले गांवों में 153 आंगनबाड़ी केंद्र हैं, जहां 3481 बच्चों का पंजीकरण है। जिले में 103 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र भी हैं।

कुल 330 आंगनबाड़ी केन्द्रों में बिजली की सुविधा है, 310 में बाउंड्रीवाल हैं, और 225 में पोषण वाटिका उपलब्ध है। पीएम जन मन योजना के तहत, ऐसे पिछड़े गांवों में 23 नए आंगनबाड़ी भवन बनाए जा रहे हैं, जिनकी लागत 12 लाख रुपये प्रति केन्द्र निर्धारित की गई है।

About admin

Check Also

विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार की ओर से हर साल 125 स्कॉलरशिप दी जाती हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा का मौका मिल सके। यह स्कॉलरशिप खासतौर पर उन छात्रों के लिए है जो पढ़ाई में अच्छे हैं लेकिन आर्थिक कारणों की वजह से विदेश नहीं जा पाते। 👉 क्या है यह स्कॉलरशिप? इस योजना को National Overseas Scholarship (NOS) कहा जाता है, जिसे सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय संचालित करता है। 📌 कौन कर सकता है आवेदन? कम से कम 60% अंक जरूरी उम्र 35 साल से कम परिवार की सालाना आय ₹8 लाख से कम SC, ST, Nomadic Tribes और अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र पात्र 📌 क्या-क्या मिलेगा? पूरी ट्यूशन फीस रहने के लिए सालाना भत्ता यात्रा खर्च (हवाई टिकट) वीजा और मेडिकल खर्च 👉 यानी छात्रों को लगभग पूरा खर्च सरकार उठाती है, जिससे वे बिना आर्थिक दबाव के पढ़ाई कर सकें। 📌 कैसे करें आवेदन? आधिकारिक वेबसाइट: nosmsje.gov.in ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे 📌 सीटों का बंटवारा कुल 125 स्कॉलरशिप 115 SC छात्रों के लिए 30% सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व 👉 निष्कर्ष: अगर आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन पैसे की समस्या है, तो यह स्कॉलरशिप आपके लिए बड़ा मौका साबित हो सकती है।

विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?