Breaking News

बरेली डकैती: तमंचे के दम पर लाखों की लूट, मां-बेटी को बुरी तरह पीटा, एफआईआर दर्ज

बरेली। प्रेमनगर इलाके में पिछले बुधवार रात कुछ हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की और महिलाओं को बेरहमी से पीटा। इस वारदात में घायल मां-बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद और कुछ अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

लाखों के जेवर और 55 हजार नकद लूटे
पीड़ित अदनान अली ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे, सीबीगंज के अटरिया निवासी बाबर अली और सिरौली निवासी फिरोज अपने साथियों के साथ उनके घर में घुस आए। बदमाशों ने तमंचे दिखाकर घर से मंगनी के जेवर, सोने की अंगूठी, कुंडल और 55 हजार रुपये नकद लूट लिए।

विरोध पर मारपीट, मां का हाथ तोड़ा, बहन को गंभीर चोटें
जब अदनान की मां ने विरोध किया, तो बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया, जिससे उनका हाथ टूट गया। बहन रुही ने बीच-बचाव किया तो बदमाशों ने उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसे 32 टांके आए।

आरोपी पर पहले भी आरोप, पीड़ित परिवार दहशत में
अदनान ने बताया कि बाबर अली पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहा है और इलाके में उसका आतंक है। घटना के बाद अदनान ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुलाया, जिससे परिवार की जान बची। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

About admin

Check Also

कवर्धा: स्लम स्वास्थ्य योजना में लापरवाही, तत्कालीन प्रभारी CMO नरेश वर्मा पर FIR के निर्देश

छत्तीसगढ़ के कवर्धा नगर पालिका में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से जुड़े मामले में …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?