Related Articles
रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के व्यापारी दिनेश मिरानिया का पार्थिव शरीर विशेष विमान से रायपुर लाया जाएगा। शव को पहले श्रीनगर से दिल्ली ले जाया जाएगा और औपचारिकताओं के बाद रायपुर भेजा जाएगा।
परिवार भी साथ लौटेगा रायपुर
सरकारी जानकारी के अनुसार, दिनेश मिरानिया का शव दोपहर 11:45 बजे श्रीनगर से फ्लाइट 6E 2356/6E 5138 के जरिए नई दिल्ली लाया जाएगा। इसके बाद शव रायपुर लाया जाएगा। उनकी पत्नी नेहा मिरानिया, बेटा शौर्य, बेटी लक्षिता, भाई नरेश अग्रवाल और भतीजा केशव अग्रवाल भी विमान से रायपुर पहुंचेंगे।
पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश
आतंकी हमले को लेकर छत्तीसगढ़ में लोगों में गहरा गुस्सा है। बिलासपुर में शहरवासियों ने पाकिस्तान का पुतला जलाया और “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के नारे लगाए। लोगों ने सरकार से आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ऐसे ही विरोध प्रदर्शन जारी हैं और लोगों में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल है।
CHANNEL009 Connects India
