Related Articles
सन्नहा टोला में नया सुरक्षित हाथी कैम्प बनकर तैयार
शहडोल। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला रेंज में बने रामा हाथी कैम्प को अब दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। जंगली हाथियों की बार-बार तोड़फोड़ से परेशान होकर पार्क प्रबंधन ने सन्नहा टोला में नया और सुरक्षित हाथी कैम्प बनवाया है, जो अब पूरी तरह तैयार हो चुका है। जल्द ही यहां हाथियों और स्टाफ को शिफ्ट कर दिया जाएगा।
नए कैम्प की खासियतें
नए कैम्प को सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खास ढंग से बनाया गया है।
-
कैम्प का नीचला हिस्सा खाली रखा गया है, ताकि कोई भी खतरा होने पर स्टाफ सुरक्षित रह सके।
-
ऊपरी हिस्से में स्टाफ के ठहरने और सामान रखने की सुविधा है।
-
चारों ओर बाउंड्री वॉल और तार की फेंसिंग लगाई गई है, ताकि जंगली हाथी अंदर न घुस सकें।
पुराने कैम्प में थी परेशानी
रामा कैम्प के आस-पास अक्सर जंगली हाथियों की आवाजाही होती रहती थी। कई बार उन्होंने कैम्प में तोड़फोड़ भी की थी, जिससे स्टाफ और जरूरी उपकरणों को खतरा था। इसी वजह से नए कैम्प का निर्माण कराया गया।
क्या बोले अधिकारी?
पी.के. वर्मा, उप संचालक, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व ने बताया कि नया कैम्प अब लगभग पूरी तरह तैयार है और जल्द ही पुराने कैम्प को शिफ्ट कर दिया जाएगा। इससे स्टाफ और हाथी दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।
CHANNEL009 Connects India
