Breaking News

बाजार से खरीदा धान केंद्र में बेचने की कोशिश, 80 क्विंटल धान जब्त

Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कलेक्टर के निर्देश पर अवैध धान खरीद-बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। सोमवार को जांच में सामने आया कि एक किसान के पास खुद का धान नहीं था, इसलिए उसने बाजार से धान खरीदकर केंद्र में बेचने की कोशिश की। संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर किसान को पकड़ लिया और 80 क्विंटल धान जब्त कर लिया।

10 किसानों ने करना पड़ा धान समर्पण

जांच के दौरान पाया गया कि कुछ किसानों ने अपनी क्षमता से अधिक टोकन कटवा लिए थे, लेकिन उनके पास उतना धान नहीं था। इस कारण अधिकारियों ने 10 किसानों से 876 क्विंटल धान का रकबा समर्पित कराया।

जिला खाद्य अधिकारी का बयान

जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि तहसील मस्तूरी के चिल्हाटी केंद्र में एक किसान के पास धान कम पाया गया, जिससे उसे 81 क्विंटल धान समर्पित करना पड़ा।

इसी तरह, तहसील सकरी के घुरू केंद्र में जांच के दौरान 135 क्विंटल धान समर्पित कराया गया।

तहसील मस्तूरी के जोधरा केंद्र में 7 किसानों से 359.60 क्विंटल धान समर्पित कराया गया।

तहसील बोदरी के सरवानी केंद्र में जांच के बाद किसानों ने 300 क्विंटल धान समर्पित किया।

कोटा से खरीदा धान जब्त

धान उपार्जन केंद्र टांडा में जांच के दौरान किसानों कृष्णादेवी गुप्ता और हरिश्चंद द्वारा कोटा से 80 क्विंटल धान खरीदकर लाने की बात सामने आई। अधिकारियों ने धान को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कलेक्टर ने आगे भी निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, ताकि अवैध धान बिक्री को रोका जा सके।

About admin

Check Also

‘CBI न आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, शुभेंदु अधिकारी PA केस में गलत गिरफ्तारी के बाद छूटे राज सिंह का छलका दर्द

‘CBI नहीं आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, गलत गिरफ्तारी के बाद राज सिंह का …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?