Monsoon Skin Care at Night:
बरसात का मौसम तो सुहाना होता है, लेकिन इस समय त्वचा पर चिपचिपाहट, पसीना और गंदगी ज्यादा जम जाती है। इससे चेहरा बेजान और थका-थका लगने लगता है। ऐसे में रात को सोने से पहले स्किन की सही देखभाल बहुत जरूरी है। अगर आप हर रात सिर्फ 3 आसान स्टेप अपनाते हैं, तो आपकी त्वचा फ्रेश और ग्लोइंग दिखेगी।
1. चेहरे को अच्छे से साफ करें – फेस वॉश और कच्चा दूध
दिनभर की धूल और पसीने से चेहरा गंदा हो जाता है, इसलिए सबसे पहले चेहरा हल्के फेस वॉश से धो लें। इसके बाद रुई में थोड़ा कच्चा दूध लें और पूरे चेहरे पर लगाकर साफ करें। कच्चा दूध चेहरे की गंदगी हटाकर उसे साफ और मुलायम बनाता है।
2. गुलाब जल से टोनिंग करें
चेहरा धोने के बाद स्किन टोनिंग करना बहुत जरूरी है ताकि खुले पोर्स बंद हो जाएं और त्वचा में नमी बनी रहे। इसके लिए गुलाब जल सबसे अच्छा विकल्प है। रुई में गुलाब जल लेकर पूरे चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन को ठंडक मिलेगी और जलन या खुजली जैसी समस्याएं कम होंगी।
3. एलोवेरा जेल या हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं
रात को सोते समय चेहरे पर हल्का मॉइश्चराइजर या एलोवेरा जेल जरूर लगाएं। इससे त्वचा को आराम मिलेगा और वो रातभर रिपेयर हो सकेगी। एलोवेरा जेल स्किन को ठंडक देता है और चिपचिपापन भी कम करता है। सुबह उठते ही चेहरा तरोताजा और चमकदार लगेगा।
नोट: यह जानकारी केवल सामान्य सुझाव के लिए है। कोई भी स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले स्किन एक्सपर्ट या डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
CHANNEL009 Connects India
