Breaking News

बिजनौर: अपहरणकर्ता लवी पाल पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस ने अभिनेता मुश्ताक खान और कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण मामले के आरोपी लवी पाल को एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किया।

लवी पाल पर 25 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस के साथ मुठभेड़ में उसे गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

लवी पाल मुश्ताक खान से फिरौती मांगने के मामले का मुख्य आरोपी था। पुलिस ने उसके पास से 35 हजार रुपये और एक 315 बोर का तमंचा बरामद किया है।

लवी पाल पहले से फरार था, और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। उसकी लोकेशन दिल्ली, बुलंदशहर और उत्तराखंड में मिली थी, लेकिन आखिरकार पुलिस ने उसे बिजनौर में गिरफ्तार कर लिया। उसका एक साथी मुठभेड़ के दौरान फरार हो गया।

About admin

Check Also

यूपी राजनीति में बृजभूषण शरण सिंह बन सकते हैं ‘किंगमेकर’, क्या बदलेंगे समीकरण?

उत्तर प्रदेश की कर्नलगंज सीट पर राजनीति हमेशा से दिलचस्प रही है। यहां दो बड़े …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?