Breaking News

बीजेपी कार्यकारिणी में बदलाव नहीं, सिर्फ निष्क्रिय पदाधिकारी हटेंगे – मदन राठौड़

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकारिणी बदलाव की अटकलों पर लगाया विराम

राजस्थान में बीजेपी की कार्यकारिणी विस्तार और बदलाव की चर्चाओं पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यकारिणी में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, केवल निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर उनकी जगह काम करने वालों को लाया जाएगा।

प्रेस से बात करते हुए राठौड़ ने कहा कि अभी कार्यकारिणी में कोई बदलाव करने का समय नहीं है। उनके इस बयान के बाद से कार्यकारिणी बदलाव की चर्चाएं उपचुनाव तक थम गई हैं।

राठौड़ ने बताया कि अक्टूबर में होने वाले 6 विधानसभा सीटों के उपचुनाव से पहले वे किसी भी तरह की कंट्रोवर्सी में नहीं आना चाहते। इसलिए, वे मौजूदा कार्यकारिणी के साथ ही उपचुनाव में जाने का मन बना चुके हैं।

चर्चा यह भी है कि अगर मदन राठौड़ चुनाव से पहले अपनी टीम में बदलाव करते हैं, तो चुनाव के नतीजों की जिम्मेदारी भी उन्हें ही उठानी होगी।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?