भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए नए कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ के पदों पर भर्ती शुरू कर दी है। इसके तहत बल्लेबाजी कोच, गेंदबाजी कोच, स्पोर्ट्स साइंस और मेडिकल विभाग के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व फर्स्ट क्लास तेज गेंदबाज ट्रॉय कूली साल 2021 से एनसीए में गेंदबाजी कोच के पद पर थे। उनका तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है और वे अब तक विस्तार पर काम कर रहे थे। उनकी जगह भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वीआरवी सिंह को जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।
मेडिकल टीम के प्रमुख नितिन पटेल मार्च में इस्तीफा दे चुके हैं। इसके अलावा स्पिन गेंदबाजी कोच साइराज बहुतुले भी पद छोड़कर आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स से जुड़ गए हैं।
एनसीए के एक और कोच सितांशु कोटक फिलहाल भारतीय राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़े हैं। वहीं, सीओई (Centre of Excellence) के प्रमुख और पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण का कार्यकाल इस साल के अंत में समाप्त हो रहा है। हालांकि, यह माना जा रहा है कि उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक पद पर बने रहने के लिए कहा जा सकता है।
CHANNEL009 Connects India
