Breaking News

बेंगलुरु में बनने जा रहा देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 80 हजार दर्शकों की क्षमता

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेंगलुरु के पास एक नए और बड़े क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की घोषणा कर दी है। इस स्टेडियम में एक साथ 80,000 लोग मैच देख पाएंगे। दर्शक क्षमता के मामले में यह स्टेडियम देश में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाद दूसरे नंबर पर होगा।

यह स्टेडियम कर्नाटक हाउसिंग बोर्ड के सूर्या सिटी, बोम्मासंद्रा इलाके में बनाया जाएगा। इसकी लागत करीब 1,650 करोड़ रुपए होगी और पूरा खर्च कर्नाटक हाउसिंग बोर्ड उठाएगा। नया स्टेडियम मौजूदा एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम से लगभग 22 किलोमीटर दूर होगा।

स्टेडियम बनाने का फैसला उस घटना के बाद लिया गया, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2025 की ट्रॉफी जीतने के बाद 4 जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न मनाने का कार्यक्रम रखा था। इस दौरान भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई। सरकार का मानना है कि नया और बड़ा स्टेडियम होने से भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सकेगा।

नया स्टेडियम 100 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा और इसमें सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि कई अन्य खेलों की सुविधाएं भी होंगी, जैसे –

  • 8 इनडोर और 8 आउटडोर खेल मैदान
  • आधुनिक जिम और ट्रेनिंग सेंटर
  • स्विमिंग पूल
  • खिलाड़ियों और मेहमानों के लिए गेस्ट हाउस, हॉस्टल और होटल
  • अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए कन्वेंशन हॉल

यहां पर सुविधाएं इतनी आधुनिक होंगी कि यह बेंगलुरु में मौजूद BCCI की नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) जैसा एक नया खेल हब बन सकता है।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?