Breaking News

बेबी एबी का तूफान, गेंदबाजों का कमाल – साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 53 रन से हराया, सीरीज बराबर

डेवाल्ड ब्रेविस (जिन्हें लोग प्यार से “बेबी एबी” कहते हैं) की तूफानी बल्लेबाजी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 मैच में 53 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।

मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। इस बड़े स्कोर का सबसे बड़ा श्रेय जाता है डेवाल्ड ब्रेविस को, जिन्होंने सिर्फ 41 गेंदों में शतक ठोक दिया। उनकी पारी में चौकों और छक्कों की झड़ी लग गई, जिससे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के पसीने छूट गए।

ब्रेविस के अलावा अन्य बल्लेबाजों ने भी तेजी से रन बनाए और टीम को 200 से ऊपर का स्कोर देने में योगदान दिया।

219 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 30 रन के अंदर ही अपने दो अहम विकेट गंवा दिए। शुरुआती झटकों के बाद टिम डेविड ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने कई बेहतरीन चौके और छक्के लगाए, लेकिन अर्धशतक के तुरंत बाद हवाई शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए। टिम डेविड के आउट होने के बाद बाकी बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सके और पूरी टीम 17.4 ओवर में 165 रन बनाकर ढेर हो गई।

साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाया। पावरप्ले में विकेट निकालने के बाद उन्होंने मिडिल ओवर में भी रन रोकने के साथ लगातार सफलता हासिल की। यही वजह रही कि ऑस्ट्रेलियाई टीम बड़े लक्ष्य के करीब भी नहीं पहुंच पाई।

इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। अब तीसरा और निर्णायक मैच जीतने वाली टीम ट्रॉफी अपने नाम करेगी।

About Hussain

Check Also

कोहली के शतक से जीती बेंगलुरु, टेबल टॉपर बनी:कोलकाता को 6 विकेट से हराया; पडीक्कल ने 39 रन बनाए

कोहली के शतक से बेंगलुरु की शानदार जीत कोलकाता को 6 विकेट से हराया, RCB …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?