Breaking News

ब्राजील ने रोमांचक मुकाबले में जीता नौवां कोपा अमेरिका फेमिनिना खिताब

महान फुटबॉलर मार्टा के असाधारण प्रदर्शन की बदौलत ब्राजील की महिला फुटबॉल टीम ने कोपा अमेरिका फेमिनिना के फाइनल में यादगार जीत दर्ज की। छह बार विश्व की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रह चुकीं मार्टा की मौजूदगी ने मैच का रुख ही बदल दिया।

कोलंबिया ने फाइनल मुकाबले में शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और तीन बार बढ़त हासिल की, लेकिन हर बार ब्राजील ने जोरदार वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर लिया। 39 वर्षीय मार्टा कोच के निर्देश पर 82वें मिनट में मैदान पर उतरीं और मैच के इंजरी टाइम के छठे मिनट में शानदार गोल दागकर स्कोर 3-3 कर दिया। इसके बाद अतिरिक्त समय में भी मार्टा का जादू जारी रहा। उन्होंने एक और गोल करते हुए पहली बार ब्राजील को मैच में बढ़त दिलाई। हालांकि कोलंबिया ने फिर से मुकाबला बराबर कर दिया, जिसके बाद विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ।

पेनल्टी शूटआउट में ब्राजील ने शानदार संयम और कौशल दिखाते हुए 5-4 से जीत दर्ज की। इस रोमांचक जीत के साथ ब्राजील ने रिकॉर्ड नौवीं बार कोपा अमेरिका फेमिनिना ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

मार्टा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अनुभव और जुनून के दम पर उम्र को मात देकर मैदान में इतिहास रचा जा सकता है। उनकी इस प्रेरणादायी प्रदर्शन की प्रशंसा दुनिया भर में हो रही है।

 

About Hussain

Check Also

कोटा नगर निगम में EVM विवाद के बाद पुनर्मतदान की प्रक्रिया जारी

कोटा नगर निगम चुनाव में EVM से जुड़े विवाद के बाद अब प्रभावित मतदान केंद्रों …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?