Breaking News

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एमपी के पेंच टाइगर रिजर्व में किया टाइगर का दीदार

सिवनी (मध्य प्रदेश): भारतीय टी20 टीम के कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव शनिवार को पेंच टाइगर रिजर्व पहुंचे और यहां टाइगर सफारी का आनंद लिया।


बिना जानकारी पहुंचे सूर्यकुमार

सूर्यकुमार यादव के आने की प्रशासन या पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन को कोई जानकारी नहीं थी। वे शनिवार सुबह अपने कुछ दोस्तों के साथ अचानक सफारी करने पहुंचे।


मास्क लगाकर छिपाई पहचान

सूर्यकुमार ने पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। लेकिन सफारी से लौटते समय लोगों ने उन्हें पहचान लिया और सेल्फी की मांग करने लगे। सूर्यकुमार ने अपने फैन्स को निराश नहीं किया और उनके साथ फोटो खिंचवाई


वन विभाग ने दिया गिफ्ट

सूर्यकुमार को पेंच में वन विभाग ने एक कैप भी गिफ्ट की। सफारी के बाद वे सड़क मार्ग से नागपुर रवाना हो गए।


पहले से पहुंचे थे सिवनी

सूत्रों के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव शुक्रवार शाम को ही सिवनी पहुंच गए थे और एक रिसॉर्ट में रुके हुए थे। हालांकि, उनके साथियों ने किसी को वीडियो बनाने नहीं दिया।


पेंच टाइगर रिजर्व: सेलेब्रिटीज़ की पसंद

पेंच टाइगर रिजर्व हमेशा से सेलिब्रिटीज़ का आकर्षण रहा है। इससे पहले, सचिन तेंदुलकर भी 2023 में यहां सफारी का आनंद लेने पहुंचे थे। अब देखना होगा कि अगला कौन-सा बड़ा नाम पेंच टाइगर रिजर्व की सैर के लिए आता है!

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?