Breaking News

भारतीय तीरंदाजी संघ की लीग

भारतीय तीरंदाजी संघ (AAI) ने देश में पहली बार तीरंदाजी लीग शुरू करने का ऐलान किया है। यह टूर्नामेंट अक्टूबर महीने में दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जा सकता है। यह लीग लगभग 11 दिनों तक चलेगी और इसमें दुनियाभर के पुरुष और महिला तीरंदाज हिस्सा लेंगे।

यह लीग फ्रेंचाइज़ी आधारित होगी, यानी अलग-अलग टीमों को कोई कंपनी या व्यक्ति खरीदेगा और वह टीम के मालिक होंगे, जैसे आईपीएल में होता है। इस लीग में दो तरह की तीरंदाजी कैटेगरी होंगी – रिकर्व और कंपाउंड। इस आयोजन को विश्व तीरंदाजी, विश्व तीरंदाजी एशिया और भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है।

भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने कहा कि इस लीग के आने से युवा खिलाड़ियों को बड़े मंच पर खेलने की शानदार सुविधा मिलेगी। इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे भविष्य में ओलंपिक जैसे बड़े टूर्नामेंटों के लिए खुद को तैयार कर पाएंगे। विश्व तीरंदाजी के महासचिव टॉम डीलेन ने भी इस पहल की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों के बीच जब मुकाबला होगा, तो उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी और उनका खेल और निखरेगा।

इस लीग का उद्देश्य भारत में तीरंदाजी को लोकप्रिय बनाना और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इस खेल से जोड़ना है। अगर यह लीग सफल रहती है, तो हर साल इसका आयोजन किया जाएगा।

About Hussain

Check Also

तलविंदर ने पाकिस्तानी सिंगर के साथ मंच शेयर किया:टोरंटो में कॉन्सर्ट में गले मिले, हसन रहीम ने कहा- भा

तलविंदर ने पाकिस्तानी सिंगर के साथ मंच किया शेयर टोरंटो कॉन्सर्ट में हसन रहीम से …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?