Breaking News

भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा: एशिया कप से पहले बड़ी तैयारी

भारतीय पुरुष हॉकी टीम की 24 सदस्यीय स्क्वॉड का एलान कर दिया गया है, जो 15 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएगी। यह दौरा एशिया कप 2025 की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। टीम की कप्तानी अनुभवी ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को सौंपी गई है, जबकि कर्नाटक के पूवन्ना सीबी इस दौरे में नया चेहरा होंगे।

अगले साल नीदरलैंड और बेल्जियम में पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 खेला जाएगा। उसके लिए क्वालिफिकेशन का रास्ता एशिया कप 2025 से होकर गुजरता है। एशिया कप इस बार भारत के बिहार राज्य के राजगीर में 29 अगस्त से खेला जाएगा। ऐसे में टीम इंडिया इस बड़े टूर्नामेंट से पहले खुद को मजबूत करने और रणनीति पर काम करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मुकाबले खेलेगी। यह सभी मैच 15 से 21 अगस्त तक पर्थ में होंगे।

कौन-कौन है टीम में?

गोलकीपर:

कृशन बी पाठक, सूरज करकेरा

डिफेंडर:

हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), सुमित, जरमनप्रीत सिंह, संजय, अमित रोहिदास, नीलम संजीप सेस, जुगराज सिंह, पूवन्ना सीबी (नया खिलाड़ी)

मिडफील्डर:

राजिंदर सिंह, राजकुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, रबिचंद्र सिंह मोइरांगथम, विष्णु कांत सिंह

फॉरवर्ड:

मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, सेल्वम कार्ति, आदित्य लालागे

मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन ने कहा कि इस दौरे का मकसद खिलाड़ियों की फिजिकल फिटनेस, तकनीकी सुधार और दबाव में खेलने की क्षमता को बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि कुछ युवा खिलाड़ियों को खासतौर पर इसलिए चुना गया है ताकि उन्हें इंटरनेशनल लेवल का एक्सपोजर दिया जा सके।

भारतीय टीम 8 अगस्त को बंगलूरू से ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी। अभी खिलाड़ी भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के बेंगलुरु सेंटर में अभ्यास शिविर में हिस्सा ले रहे हैं।

 

 

 

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?