Breaking News

भारत-इंग्लैंड चौथा टेस्ट: गिल और गंभीर के लिए टीम चुनना बड़ी चुनौती, ये 6 सवाल कर रहे हैं परेशान

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से शुरू होगा। इस समय भारत सीरीज में 1-2 से पीछे है। चौथे मैच से पहले टीम इंडिया को चोटों का झटका लगा है। ऑलराउंडर नितीश रेड्डी पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं और तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह भी चौथे टेस्ट में नहीं खेलेंगे। वहीं आकाश दीप की फिटनेस पर भी सवाल बना हुआ है। ऐसे में कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर के लिए प्लेइंग-11 चुनना आसान नहीं होगा।

करुण नायर ने अब तक 6 पारियों में सिर्फ 131 रन बनाए हैं। एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए। ऐसे में क्या साई सुदर्शन को वापसी का मौका मिलेगा? पिछले मैच में चोटिल होने के बाद पंत ने विकेटकीपिंग नहीं की थी। अब वो फिर से कीपिंग करते दिखे हैं, लेकिन अगर पूरी तरह फिट नहीं हुए तो शायद उन्हें सिर्फ बल्लेबाज़ के तौर पर उतारा जाए।

नितीश रेड्डी के बाहर होने के बाद टीम में किसे शामिल किया जाएगा, ये तय करना मुश्किल है। क्या टीम किसी नए ऑलराउंडर को मौका देगी?

अगर मैनचेस्टर की पिच धीमी रही तो स्पिनर कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है। क्या टीम उन्हें लेकर कोई दांव चलेगी? तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को अर्शदीप की जगह टीम में शामिल किया गया है। अगर आकाश दीप फिट नहीं हुए, तो क्या उन्हें डेब्यू का मौका मिलेगा?

अब सबकी नज़रें इस बात पर हैं कि चौथे टेस्ट में भारत की फाइनल प्लेइंग-11 कैसी होगी। कप्तान गिल और कोच गंभीर के सामने टीम बैलेंस बनाना बड़ी चुनौती है।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?