Breaking News
pak

भारत के हमले के डर से पाकिस्तान घबराया, अब्दुल बासित ने दी ‘हथियारों’ की धमकी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। सिंधु जल समझौते को निलंबित कर दिया गया है और भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को देश छोड़ने के लिए कहा गया है। इस स्थिति से घबराए पाकिस्तान ने अब अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है।

पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने ABN NEWS से बातचीत में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा,

“अगर भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया, तो हम अपने हथियारों का इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटेंगे।”

बासित ने आरोप लगाया कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों की भाषा और हाल ही में किए गए मिसाइल परीक्षण इस बात के संकेत हैं कि भारत कार्रवाई कर सकता है।
उन्होंने कहा,

“भारत अगर 72 घंटे के भीतर बदला लेना चाहता है, तो पाकिस्तान पूरी तरह तैयार है। हम अपने सभी उपलब्ध साधनों का प्रयोग करेंगे।”

पानी रोकने की चेतावनी पर बासित ने कहा

“भारत को सौ बार सोचना चाहिए कि दरियाओं का पानी रोकना कितना बड़ा कदम होगा। अगर पानी नहीं बहेगा, तो खून बहेगा। इसका कोई विकल्प नहीं है।”

स्थिति तनावपूर्ण: क्या भारत देगा जवाब?

भारत की तरफ से अब तक आधिकारिक सैन्य कार्रवाई को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बढ़ती बयानबाजी ने दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा दिया है। आने वाले दिनों में हालात किस ओर बढ़ते हैं, इस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं।

About Chandni Khan

Check Also

homuz

ईरान ने होरमुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने की तैयारी की: अमेरिकी सूत्र

वॉशिंगटन:ईरान ने जून महीने में फारस की खाड़ी में अपने जहाजों पर समुद्री बारूदी सुरंगें …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?