Breaking News

भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 6 रन से हराया, शुभमन गिल बोले – “कभी हार मत मानो”

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अब समाप्त हो चुकी है, और इसका अंत बेहद रोमांचक रहा। केनिंग्टन ओवल में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को बेहद करीबी मुकाबले में 6 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ सीरीज 2-2 से ड्रॉ पर खत्म हुई।

भारतीय टीम के युवा टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने शानदार नेतृत्व करते हुए टीम को मुश्किल हालात में जीत दिलाई। उन्होंने मैच के बाद कहा, “जब आपके पास मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाज हों, तो कप्तानी आसान हो जाती है। उन्होंने जिस तरह से आखिरी दिन गेंदबाजी की, वो काबिल-ए-तारीफ है।” गिल ने आगे कहा कि दोनों टीमों ने पूरी सीरीज में बेहतरीन क्रिकेट खेला।”हमारा ध्यान सिर्फ खेल पर था, दबाव में भी टीम ने हार नहीं मानी।”

शुभमन गिल खुद भी इस सीरीज के हीरो रहे। उन्होंने पांच मैचों में 754 रन बनाए और उन्हें “प्लेयर ऑफ द सीरीज” चुना गया। उन्होंने हर पारी में जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की और टीम को संभाला।

जब शुभमन गिल से पूछा गया कि उन्होंने इस सीरीज में सबसे अहम क्या सीखा, तो उनका जवाब था – “कभी हार मत मानो (Never Give Up)”

आखिरी टेस्ट मैच में भारत ने जीत की उम्मीद लगभग खो दी थी, क्योंकि इंग्लैंड को पांचवें दिन सिर्फ 35 रन चाहिए थे और उसके पास चार विकेट बचे थे। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने हार नहीं मानी और इंग्लैंड को 6 रन पहले ही समेट दिया। यह जीत टीम इंडिया के जज्बे और संघर्ष का प्रतीक बन गई।

About Hussain

Check Also

SIR- तीसरा फेज घोषित, हरियाणा-उत्तराखंड समेत 19 राज्य-UT शामिल:37 करोड़ वोटर्स का वेरिफिकेशन होगा; अब सिर्फ हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख का शेड्यूल आना बाकी

SIR का तीसरा फेज घोषित, 19 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल 37 करोड़ वोटर्स …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?