भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने बुधवार को एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए भारत की बोली को औपचारिक मंजूरी दे दी। यह फैसला राजधानी दिल्ली में आयोजित आईओए की विशेष आम बैठक (AGM) में सर्वसम्मति से लिया गया।
भारत पहले ही इस प्रतिष्ठित बहु-खेल आयोजन की मेजबानी में रुचि दिखाते हुए ‘रुचि पत्र’ जमा कर चुका था। अब आईओए के पास 31 अगस्त तक अंतिम बोली प्रस्ताव जमा करने का समय है। यदि भारत यह मेजबानी जीतता है, तो यह देश के लिए खेल जगत में एक और बड़ी उपलब्धि होगी।
बैठक के बाद आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा, “हमें खुशी है कि यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है। हमारी तैयारियां अब तेज़ी से आगे बढ़ेंगी। अभी यह तय नहीं है कि अहमदाबाद मेजबान शहर होगा या नहीं, क्योंकि हमारे पास भुवनेश्वर और दिल्ली जैसे शहरों में भी बेहतरीन खेल सुविधाएं मौजूद हैं।”
भारत के अलावा नाइजीरिया, कनाडा और दो अन्य देशों ने भी 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी में रुचि जताई थी। हालांकि, कनाडा इस वर्ष जून में इस दौड़ से बाहर हो गया।
हाल ही में राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के खेल निदेशक डैरेन हॉल के नेतृत्व में एक टीम ने अहमदाबाद का दौरा किया। टीम ने प्रस्तावित खेल स्थलों का निरीक्षण किया और गुजरात सरकार के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस महीने के अंत में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल के आने की भी संभावना
CHANNEL009 Connects India
