Breaking News

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट पर लोगों का गुस्सा, 82% फैंस बोले- एशिया कप में पाकिस्तान का बायकॉट हो

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों और उनके आकाओं को कड़ा संदेश दिया था। इस ऑपरेशन को तीन महीने से ज्यादा वक्त बीत चुका है, लेकिन देशवासियों का गुस्सा पाकिस्तान पर अभी भी कम नहीं हुआ है। इसी का असर अब क्रिकेट और खेलों पर साफ दिखाई दे रहा है।

सितंबर में होने वाले एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर बड़ा सवाल उठ रहा है – क्या भारत को पाकिस्तान से खेलना चाहिए या नहीं? इसी को लेकर 15 अगस्त को भास्कर ऐप पर एक ऑनलाइन पोल किया गया। लाखों लोगों ने इसमें हिस्सा लिया और साफ कहा कि भारत को पाकिस्तान से किसी भी स्तर पर खेलना नहीं चाहिए।

1. क्या भारत को एशिया कप में खेलना चाहिए?

64% लोगों ने कहा कि भारत को ऐसे टूर्नामेंट में नहीं खेलना चाहिए जिसमें पाकिस्तान हिस्सा ले।

36% लोगों का मानना था कि एशिया कप अहम टूर्नामेंट है और भारत को इसमें खेलना चाहिए।

2. क्या भारत एशिया कप खेले लेकिन पाकिस्तान से न भिड़े?

82% फैंस ने कहा कि यह सबसे सही रास्ता होगा।

उनका कहना है कि भारत टूर्नामेंट में खेल भी लेगा और पाकिस्तान का बायकॉट भी कर लेगा। वहीं 18% लोगों को लगा कि ऐसा करने से पाकिस्तान को फ्री पॉइंट्स मिलेंगे, इसलिए भारत को उससे मुकाबला करना चाहिए।

3. क्या भारत को ICC टूर्नामेंट में भी पाकिस्तान से न खेलना चाहिए?

84% लोगों ने कहा कि भारत को पाकिस्तान का बायकॉट वर्ल्ड कप और अन्य ICC टूर्नामेंट में भी करना चाहिए। सिर्फ 16% लोगों की राय थी कि बड़े टूर्नामेंट में पाकिस्तान से खेलना चाहिए।

4. क्या भारत को सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि बाकी खेलों में भी पाकिस्तान से न खेलना चाहिए?

94% फैंस का जवाब था – भारत को किसी भी खेल में पाकिस्तान से मुकाबला नहीं करना चाहिए। सिर्फ 6% लोगों ने कहा कि क्रिकेट छोड़कर बाकी खेलों में भारत-पाक मुकाबले जारी रहने चाहिए।

5. क्या भारत में पाकिस्तान के मैचों का प्रसारण होना चाहिए?

73% फैंस ने कहा कि भारत में पाकिस्तान के मैच दिखाए ही नहीं जाने चाहिए। 27% ने कहा कि अगर पाकिस्तान किसी और देश से खेल रहा हो तो वे मैच दिखाए जा सकते हैं।

इस पोल के नतीजों से यह साफ है कि भारतीय फैंस का गुस्सा अभी भी ठंडा नहीं हुआ है। लोगों की राय है कि पाकिस्तान के साथ सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि किसी भी खेल में भारत को मैदान साझा नहीं करना चाहिए।

अब देखना होगा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और सरकार इस मामले में क्या फैसला लेती है। अगर जनता की राय को देखा जाए तो साफ है कि भारत-पाक मैच फिलहाल संभव नहीं लगते।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?